क्रिकेट : आंध्र प्रदेश के वामशी कृष्णा ने एक ओवर में छह छक्के लगाए, युवराज,ऋतुराज, शास्त्री के क्लब में शामिल

रेलवे के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में आंध्र प्रदेश के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने एक ओवर में छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वह शास्त्री, युवराज और गायकवाड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के कप्तान वामशी कृष्णा ने बुधवार को विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ के क्लब में शामिल हो गए।

Photo credit Social Media

बुधवार को कडप्पा में रेलवे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज वामशी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ओवर में छह छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में कोहराम मचा दिया। रवि शास्त्री (1985), युवराज सिंह (2007) और ऋतुराज गायकवाड़ (2022) के बाद वह एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

वामशी का अविश्वसनीय प्रदर्शन
वामशी ने रेलवे के गेंदबाज दमनदीप सिंह के खिलाफ अविश्वसनीय पारी खेली। इस ओवर में उन्होंने छह छक्के जड़कर 36 रन बटोर लिए। इस विस्फोटक पारी के दम पर वामशी ने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस मुकाबले में रेलवे के खिलाफ 64 गेंद  में 110 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और चार चौके निकले। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स वामशी के इस कारनामे का वीडियो साझा किया है। 

युवराज-ऋतुराज-शास्त्री भी जड़ चुके एक ओवर में छह छक्के


10 अगस्त 1985 को रवि शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मुकाबले में ये कारनामा किया था। उन्होंने तिलक राज को निशाना बनाते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं, 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को निशाना बनाया था। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज के ओवर में लगातार छह छक्के ठोककर सनसनी मचा दी थी। युवी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रचा था। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने यूपी के शिवा सिंह के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के ठोके थे। इस ओवर में एक नो बॉल भी फेंकी गई थी जिस पर गायकवाड़ ने बेरहमी से छक्का ठोक दिया था।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *