पद्म अवार्ड 2024 : छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के दो लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इनमें नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी व जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर कार्यकर्त्ता जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

  1. जागेश्वर यादव (सामाजिक कार्य, छत्तीसगढ़, उम्र- 67 साल)- जशपुर के आदिवासी जान कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को सामाजिक कार्य (आदिवासी पीवीटीजी) के क्षेत्र में पद्म श्री दिया जाएगा। उन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
  2. हेमचंद मांझी (चिकित्सा, छत्तीसगढ़, उम्र- 70 साल)- नारायणपुर के पारंपरिक औषधीय चिकित्सक हेमचंद मांझी को चिकित्सा (आयुष पारंपरिक चिकित्सा) के क्षेत्र में पद्मश्री दिया जाएगा। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय से ग्रामीणों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से जरूरतमंदों की सेवा शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *