Rahul Gandhi- “भारत न्याय यात्रा” का नाम बदल कर हुआ। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”

चल रहा बड़ा गठबंधन…………. संग दिख सकते हैं अखिलेश, ममता, नीतीश और लालू भी करेंगे कदमताल?

कांग्रेस ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा। यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुइ बैठक में यह फैसला किया गया। इसमें पार्टी महासचिव, राज्य प्रभारी, राज्य इकाई प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के नेता मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की। पहले यात्रा का नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *